राधाष्टमी आज : ऐसे पूजा करने से होगी हर मुराद पूरी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 अगस्त 2017, 09:44 AM (IST)

हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी पर्व मनाया जाता है। अष्टमी के दिन श्रीकृष्ण की बाल सहचरी, जगजननी भगवती शक्ति राधाजी का जन्म हुआ था। श्री राधा कृष्ण जिनके इष्टदेव हैं, उन्हें राधाष्टमी का व्रत अवश्य करना चाहिए क्योंकि यह व्रत श्रेष्ठ है। श्री राधाजी सर्वतीर्थमयी एवं ऐश्वर्यमयी हैं, इनके भक्तों के घर में सदा ही लक्ष्मी जी का वास रहता है।

जो भक्त यह व्रत करते हैं उन साधकों की जहां सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं मनुष्य को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन राधा जी से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। जो मनुष्य श्री राधा जी के नाम मंत्र का स्मरण एवं जाप करता है वह धर्मार्थी बनता है। अर्थार्थी को धन की प्राप्ति होती है, मोक्षार्थी को मोक्ष मिलता है। राधा जी की पूजा के बिना श्रीकृष्ण जी की पूजा अधूरी रहती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व राधा के बिना अपूर्ण है क्योंकि राधा जी ही कृष्ण की मूल शक्ति कही गई है। शास्त्रों में श्री कृष्ण को सर्वेश्वर कहकर संबोधित किया गया है। श्रीकृष्ण का यह स्वरुप शास्त्रों में माधुर्य को दर्शाता है। यदि सर्वेश्वर कृष्ण के साथ से राधाजी को हटा दिया जाए तो सर्वेश्वर कृष्ण का व्यक्तित्व माधुर्यहीन हो जाएगा, राधाजी के ही कारण श्रीकृष्ण रासेश्वर और सर्वेश्वर हैं।

ये भी पढ़ें - इन दिशाओं में करोगे काम तो हर काम होगा हिट

तभी कृष्ण को राधारमण कहकर बुलाया जाता है और यही कारण है की राधा का नाम सैदेव कृष्ण से पहले आता है। इसलिए सदैव राधेश्याम राधेकृष्ण यां राधेकांत कहकर बुलाया जाता है न के कृष्ण-राधा, कांत-राधा अथवा श्याम-राधा।

ये भी पढ़ें - परीक्षा और इंटरव्यू में पानी हैं सफलता तो अपनाएं ये उपाय

श्रीराधाष्टमी पर व्रत रखने वाले को प्रेम, समृद्धि और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है। इस दिन से ही महालक्ष्मी व्रत आरंभ होता है जो 16 दिनों तक रहता है। श्रीराधा अष्टमी के दिन श्रीराधा जी की उपासना करने से घर धन संपदा से सदैव भरा रहता है। इस दिन श्रीराधा जी को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें और इसे सुहागिनों में बांटें। मध्याह्न के समय श्रद्धापूर्वक श्रीराधा जी की पूजा करनी चाहिए। भोग लगाकर धूप, दीप, पुष्प से श्रीराधा जी की आरती करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - उपहार में ये चीजें भूलकर भी ना लें और न ही दें