नई दिल्ली। आरजेडी की ओर से आयोजित रैली में लालू प्रसाद यादव के साथ मंच साझा करने वाले जेडीयू के बागी नेता शरद यादव को अब राज्यसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ सकता है। पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने रविवार को कहा है कि शरद यादव ने लालू की रैली में शामिल होकर अपनी सदस्यता के लिए समस्या खड़ी कर ली है। जल्द ही राज्यसभा चेयरमैन को इसकी जानकारी दी जाएगी। त्यागी ने कहा, उन्हें बता दिया गया था कि इसे पार्टी विरोधी गतिविधि के रूप में देखा जाएगा और इसका मतलब होगा कि वह खुद ही पार्टी छोड़ चुके हैं। 10वीं अनुसूची के मुताबिक, ऐसा करने की वजह से वह राज्यसभा की सदस्यता भी खो देंगे।
आरजेडी से महागठबंधन तोडक़र बीजेपी के साथ जाने के नीतीश के फैसले के खिलाफ अड़ चुके पूर्व पार्टी अध्यक्ष को जेडीयू ने पहले ही उच्च सदन में पार्टी के नेता पद से हटा दिया था। उनकी जगह आरसीपी सिंह ने ली है। राज्यसभा में जेडीयू के 10 सदस्य हैं। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के कारण संसदीय दल से निलंबित कर दिया था।
आपको बता दें कि नीतीश कुमार और शरद यादव के बीच मतभेद तब सामने आए थे, जब पिछले महीने नीतीश ने कांग्रेस और राजद के साथ संबंध खत्म कर बिहार में नई सरकार बनाने के लिए बीजेपी से हाथ मिला लिया था।
शरद बोले-अब पूरे हिंदुस्तान में बनेगा महागठबंधन
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इधर, राजद प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा आहूत विपक्षी दलों की रैली में पहुंचे
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि लोकतंत्र जुमलों से नहीं,
सच्ची बोली से चलती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में
महागठबंधन से नाता तोड़ लिया, लेकिन अब देश में महागठबंधन बनेगा। राजद
द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली में आए
हजारों लोगों को संबोधित करते हुए शरद ने कहा कि आज देश की हालत बहुत खराब
है, इसे बदलना है। उन्होंने कहा, मैंने कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाया, कई
लोगों को सांसद, नेता बनाया, लेकिन कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं
रही। मैंने उनकी खिदमत की है, लेकिन गरीबों की सेवा करना कभी नहीं छोड़ा।
जनता से बड़ा तो कोई मालिक नहीं है। हमें 70 साल के हो चुके आजाद भारत को
पांच साल में बदलना है।
नीतीश से दूरी बना चुके जद (यू) नेता ने कहा
कि एक तरफ देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो दूसरी ओर किसानों की
हत्या की जा रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने जून में आंदोलन कर रहे
किसानों पर गोली चलवाकर छह किसानों की जान ले ली। उन्होंने कहा, बिहार में
महागठबंधन तोडऩे वालों से हमारी कोई लड़ाई नहीं है, महागठबंधन तोडऩे वालों
को मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन ये जान लें कि अब पूरे हिंदुस्तान
में महागठबंधन बनेगा।
ये भी पढ़ें - यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज