दंतेवाडा में बारूदी सुरंग विस्फोट में CRPF  के 7 जवान शहीद

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 मार्च 2016, 6:14 PM (IST)

दंतेवाडा। छत्तीसगढ के दंतेवाडा जिले में मालेवाडा जंगल के करीब नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में के सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 230वें बटालियन ताल्लुक रखने वाले ये जवान टाटा 407 में सफर होकर दंतेवाडा से सुकमा मार्ग में स्थित अपनी कंपनी की शिविर में जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि जब वाहन मेलावाडा गांव के पास कुआकोंडा थाना क्षेत्र में पहुंचा, तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें बैठे सात जवान शहीद हो गए।

यह विस्फोट जबर्दस्त था व सडक पर काफी गहरा गड्ढा बन गया। उन्होंने बताया इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त सुरक्षाबलों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। हमले में घायल और शहीद जवानों को बाहर निकाला जा रहा है।