इस मामले में इन 9 अभिनेत्रियों से आगे हैं बॉलीवुड की बेगम जान

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 अगस्त 2017, 3:06 PM (IST)

फैंस को अपने स्टार के बारे में जानने की बहुत उत्सुक्ता रहती हैं तो आज हम आपको ऐसी जानकारी बताने जा रहे हैं ​जिसे सुन कर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की क्वालिफिकेशन के बारें में। अक्सर हम आम लोग ये सोचते हैं कि बॉलीवुड में जाने के लिए बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ती हैं। तभी बॉलीवुड में एंट्री होती है। लेकिन जब आपको ये पता लगेगा की कितनी पढ़ी लिखी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसस तो आपको हैरानी होगी। कुछ तो हाइली एजुकेटेड हैं वहीं कुछ ऐसी भी जिन्होंने स्कूली पढ़ाई तक पूरी नहीं की और कोई तो कभी स्कूल गयी ही नहीं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अमीषा पटेलअमीषा पटेल ने Tufts यूनिवर्सिटी मेडफोर्ड से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएट किया है और वे गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से बायोजेनेटिक इंजीनियरिंग की डिग्री भी ली है।


ये भी पढ़ें - B.Special: फोटोशूट, ड्रग्स, इस्लाम धर्म, जोगन...जुड़े ममता से ये विवाद

करिश्मा कपूरकरिश्मा कपूर सिर्फ पांचवीं पास हैं। छठी क्लास के दौरान उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपना फिल्मी करियर शुरू किया।

ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

कैटरीना कैफकैटरीना लंदन में बसने से पहले बचपन से परिवार के साथ चीन, जापान, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, जर्मनी, बेल्जियम सहित दुनिया के कई देशों में रहीं। निरंतर स्थान-परिवर्तन के कारण स्कूल-कॉलेज में उनकी पढ़ाई नहीं हुई। उनकी जो भी किताबी शिक्षा है, सब घर पर ही हुई है। लंदन में 3 साल रहने के दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फिर भारत आकर एक्टिंग करियर शुरू किया। इस तरह उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जीरो है।

ये भी पढ़ें - सलमान से पूछा गया-आपके अपने बच्चे कब होंगे? जानिए,क्या था जवाब

प्रिटी जिंटाप्रिटी ने शिमला के St. Bede’s College से क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री ली है।


ये भी पढ़ें - आज भी इनकी खूबसूरती के कायल हैं लोग

ऐश्वर्या रायऐश ने जयहिंद कॉलेज से एक साल पढ़ाई के बाद आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए रहेजा कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन पढ़ाई अधूरी छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में बिजी हो गईं। वे भी ग्रैजुएट नहीं है।

ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना

आलिया भट्टआलिया भट्ट ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। उन्होंने अपने करियर की वजह से 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी।

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ

प्रियंका चोपड़ाप्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें बुला लिया। उन्होंने लखनऊ, बरेली और अमेरिका में कुल मिलाकर हाई स्कूल तक पढ़ाई की है। मुंबई के जयहिंद कॉलेज में उन्होंने दाखिला तो लिया था, पर पढ़ाई नहीं कर सकीं।

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें

विद्या बालनविद्या की गिनती हाइली क्वालिफाइड एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री ली है।

ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य

दीपिका पादुकोणदीपिका पादुकोण ने 12वीं तक स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में दाखिला लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

ये भी पढ़ें - B.Special: फोटोशूट, ड्रग्स, इस्लाम धर्म, जोगन...जुड़े ममता से ये विवाद

परिणीति चोपडापरिणीति ने लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली है।

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें