पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी की तैयारियां तेज

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 अगस्त 2017, 3:20 PM (IST)

जयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अगस्त को उदयपुर दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी की भी तैयारियां तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी पहले ही उदयपुर संभाग के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर चुके है। वहीं राजस्थान बीजेपी के कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा का कहना है कि पीएम मोदी को सुनने के लिए पूरे प्रदेश की जनता बेताब है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, समेत पूरा मंत्रिमंडल और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही उदयपुर संभाग के सभी बीजेपी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग संभागों से भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।


जल्द मिलेगी विस्तारकों को बाइक

प्रदेश बीजेपी कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा का कहना है कि दीर्घकालिक विस्तारकों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बाइक देने की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कम से कम दो सौ बाइक दी जाएगी। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक साल या 6 महीने के लिए विस्तारक बने कार्यकर्ता को बाइक की सुविधा दी जाएगी।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे