पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को रेप केस में दोषी करार दिया गया। इसके बाद डेरा समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया और हिंसा की। इस हिंसा में 31 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 लोग घायल हो गए। अब डेरा आश्रम पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और सेना डेरा में घुसने की कोशिश कर रही है। वहीं डेरा आश्रम में भी बडी संख्या में गुरमीत राम रहीम के समर्थकों के मौजूद होने की खबर है। ऐसे में फिर से उपद्रव होने की आशंका है। सेना ने मोर्चा संभालते हुए डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में प्रवेश किया। इस बीच डेरा समर्थकों और सेना के जवानों के बीच छोटी झडपों की भी खबरें आई। जानकारी के अनुसार आश्रम के अंदर डेरा समर्थकों के पास लाठी और पत्थर मौजूद हैं। आश्रम में करीब डेढ हजार समर्थकों के मौजूद होने की खबर है।
सेना के साथ पुलिस भी आश्रम में घुसी और डेरा समर्थकों को बाहर खदेडना शुरू किया। पुलिस और सेना सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालयख्को खाली करवा रहे हैं। वहीं इस पूरी कार्रवाई पर हेलिकॉप्टर के जरिए नजर रखी जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस वक्त सुरक्षाबल डेरा मुख्यालय पहुंचे, उस वक्त आश्रम के आसपास की इमारतों पर जवानों ने हथियारों के साथ पोजिशन ले रखी थी।
जिले के टॉप अफसर भी मौके पर मौजूद थे। महिला समर्थकों को काबू करने के लिए विशेष तौर पर महिला कॉन्स्टेबल्स को बुलाया गया था। जब हथियारबंद सुरक्षाबलों का काफिला आगे बढ़ रहा था तो उनके साथ एक क्रेन भी थी। इस क्रेन के जरिए रास्ते में क्षतिग्रस्त पड़े वाहनों को हटाया जा रहा था।
पूरे हरियाणा में 36 डेरों को सील करने की प्रक्रिया शुरू:
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सिर्फ सिरसा ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में डेरा के आश्रमों पर एक्शन लिया
जा रहा है। राम रहीम के डेरों को सील करने का काम शुरू हो गया है। प्राप्त
जानकारी के अनुसार हरियाणा में डेरा के 36 आश्रमों को सील करने की
प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुरूक्षेत्र में दो डेरा आश्रम सील किए गए
हैं।
संपत्ति जब्त कर करेंगे नुकसान की भरपाई:
ज्ञातव्य
है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिए जाने के
बाद डेरा समर्थक हिंसा पर उतर आए थे। इस हिंसा में 31 लोगोंकी मौत हो गई
थी। साथ ही सैंकडों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। सरकारी
संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए
टिप्पणी की थी कि डेरा की संपत्ति को जब्त करके हिंसा में हुए नुकसान की
भरपाई की जाए।
ये भी पढ़ें - भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी