वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के चाल्र्सटन के एक रेस्तरां में
बंधक बनाने की घटना सामने आई है। रेस्तरां में एक बंदूकधारी ने लोगों को
बंधक बना लिया लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर पर गोली चला दी,
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने महापौर जॉन
टेक्लनबर्ग के हवाले से बताया कि बंदूकधारी ने रेस्तरां के एक कर्मचारी को
गोली मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।
चाल्र्सटन के पुलिस
प्रमुख जेरोम टेलर ने कहा कि सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
हालांकि, बंधकों की संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने
जवाबी कार्रवाई में हमलावर पर गोली चला दी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले
जाया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले खबर थी कि रेस्तरां के एक असंतुष्ट कर्मचारी ने
एक शख्स पर गोली चला दी और कई लोगों को बंधक बना लिया। टेक्लनबर्ग ने
संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘गोलीबारी की यह घटना आतंकवाद या नस्लवाद की
घटना नहीं है। यह एक असंतुष्ट कर्मचारी था, जो रोजगार के लिए आया था।’’
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी