यह है सबसे महंगी नीलाम कार एस्टन मार्टिन DBR1, कीमत 145 करोड

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 24 अगस्त 2017, 11:45 AM (IST)

लंदन। एस्टन मार्टिन की यूनिक ऑल्ड मॉडल की कार नीलाम होने वाली सबसे महंगी ब्रिटिश कार बन गई है। वर्ष 1956 की एस्टन मार्टिन डीबीआर1 कार पिछले हफ्ते करीब 145 करोड में बिकी है।

इसके सिर्फ 5 मॉडल बनाए गए थे। इन कारों का निर्माण 1956-1958 के दौरान हुआ था। जिसमें से यह पहली और एकमात्र डीबीआर1 कार है जिसकी नीलामी हुई है।

आपको बता दे कि इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 1955 की जगुआर डी-टाइप (139 करोड) के नाम था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रेसिंग के लिए थी बनी
इस कार को खासतौर पर ले मैन्स रेस को जीतने के लिए बनाया गया था। टोनी ब्रूक्स और रेग पार्नेल ने 1956 में सबसे पहले ये कार चलाई थी। इसे 22 घंटे चलाया गया था। हालांकि इस दौरान इसका इंजन फेल हो गया था।

ये भी पढ़ें - ये है दुनिया की टॉप 10 अनोखी और शानदार सीढियां

दो रेस में लिया था हिस्सा
एस्टन मार्टिन डीबीआर1 ने सिर्फ दो ही रेस में हिस्सा लिया था। पहली रेस फ्रांस के सबसे पुराने रेस ट्रेक ले मैन्स में हुई थी। दूसरी रेस फ्लोरिडा के सेब्रिंग शहर में आयोजित हुई थी। ले मैन्स में 1957 और 1958 और सेब्रिंग में 1958 और 1959 में रेस का आयोजन हुआ था।

ये भी पढ़ें - जब अंतरंग पलों के दौरान गर्लफ्रेंड बन गई सांप!

ले मैन्स में इंजन फेल होने के चलते कार रेस जीतने में असफल रही थी। हालांकि, 1959 में वर्ल्ड स्पोर्टकार चैंपियनशिप में इस कार ने जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें - इस "जिम देवी" की एक झलक पाने को तरसते है लोग

एस्टन मार्टिन डीबीआर1

ये भी पढ़ें - इस गुफा के रहस्य जानकर उड जाएंगे होश