दिल्ली में कैसीनो का भंडाफोड़, फार्महाउस से 30 लोग गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 अगस्त 2017, 5:45 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक फार्महाउस पर छापेमारी के दौरान एक कैसीनो का भंडाफोड़ किया और 30 लोगों को गिरफ्तार किया। फतेहपुर बेरी में डेरा मंडी रोड पर एक सेवानिवृत्त मेजर सुरेश यादव के स्वामित्व वाले फार्महाउस पर राधेश्याम नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कैसीनो चलाया जा रहा था। पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने कहा, ‘‘फार्महाउस 13 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें टेलीविजन सीरियल व फिल्म की शूटिंग भी होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए 30 लोगों में 14 खिलाड़ी व 5 महिला कैसीनो सहायक हैं। इसमें से बाकी बार अटेंडेंट हैं। खिलाडिय़ों में कुछ व्यवसायी हैं।’’

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि कैसीनों में प्लॉस्टिक के सिक्कों का टोकन के तौर पर इस्तेमाल हो रहा था। इन सिक्कों का मूल्य 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुलिस ने 13 लक्जरी वाहनों को भी जब्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे