नूंह रेप के आरोपियों पर पुलिस नहीं डाल रही हाथ, रिश्वत लेने का भी आरोप

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 अगस्त 2017, 3:53 PM (IST)

नूंह। दुष्कर्म पीड़िता एक महिला ने महिला थाना की एएसआई पर मुख्य आरोपी को जान-बूझकर भगाने व कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। साथ ही​ शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए 15 हजार की रिश्वत लेने का भी खुलासा किया है। घटना बीसरू गांव की है। पीड़ित परिवार ने सीएम विंडो के जरिए यह जानकारी दी है। शिकायत में बताया गया है कि 31 जुलाई को पड़ौस में रहने वाले साहीद पुत्र पलटू व उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाना नूंह में शिकायत करने के तीन दिन बाद पुलिस ने 15 हजार रूपए लेकर शिकायत दर्ज की।

परिजनों ने बड़ी मुश्किल से मुख्य आरोपी को पकड़ थाना एएसआई पुष्पा को सौंपा लेकिन उसने सांठ-गांठ कर उसे भी भगा दिया। साथ ही अब पुलिस पीड़िता को डरा-धमका रही है। पता चला है कि महिला थाने में रिश्वत लेने की यह कोई पहली शिकायत नहीं है। लेकिन कार्रवाई न होने से कुछ भी बदल नहीं पा रहा है। इस संबंध में महिला थाना डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिल चुकी है। आरोपियों को शीघ्र दबोच लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे