जयपुर पहुंचे प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का परनामी ने किया स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 अगस्त 2017, 09:34 AM (IST)

जयपुर। राजस्थान प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बुधवार को जयपुर पहुंचे। यहां सांगानेर एयरपोर्ट पर उनका संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। खुद प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी उन्हें रिसीव करने पहुंचे।

ज्ञात हो कि राजस्थान प्रदेश भाजपा को 8 सालों बाद संगठन महामंत्री के रूप में चंद्रशेखर मिले हैं। आरएसएस से जुड़े चंद्रशेखर मूलत: राजस्थान के जोधपुर के हैं और प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं। चन्द्रशेखर को शेखर के नाम से भी जाना जाता है। चंद्रशेखर यूपी चुनाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सा​थ काम कर चुके हैं।

गौरतलब है कि साल 2008 में राजस्थान विधानसभा चुनावों में हार के बाद संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से अब तक राजस्थान को संगठन महामंत्री नहीं मिला था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पार्टी को मजबूती देने और संघ-सरकार के बीच समन्वय के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से भाजपा में संगठन महामंत्री भेजा जाता है, राजस्थान में यह पद 9 साल से खाली था। चंद्रशेखर को पिछले गुरुवार 17 अगस्त को ही महामंत्री नियुक्त किया गया था।


यह भी पढ़े : चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...