टेक्निशियन कर्मचारियों का अस्पतालों में कार्य बहिष्कार जारी, मरीज परेशान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 22 अगस्त 2017, 12:08 PM (IST)

धौलपुर। जिले के टेक्निशियन कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर दूसरे दिन भी सभी अस्पतालों में कार्य का बहिष्कार किया। अखिल राजस्थान लैबोरेट्री टेक्निशियन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर किए गए कार्य बहिष्कार के दौरान मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज अपनी जांचें कराने के लिए भटकते रहे। सरकार की मनमानी और हठधर्मिता के कारण इसका खमियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि हम भी इंसान हैं, हमारे भी दिल है। हमें भी मरीजों की परेशानी देखकर वेदना होती है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि वह अपनी हठधर्मिता त्याग कर और मरीजों की होने वाली परेशानी को समझकर हमारी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करें। यदि सरकार मांगों के प्रति अनदेखी करती है तो सितंबर के प्रथम सप्ताह में सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे