एक हफ्ते में घटाएं 1 इंच,कैसे तो पढें इसे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 21 अगस्त 2017, 3:00 PM (IST)

यदि आप वजन घटाना चाहती हैँ, तो इसका सीधा सा फंडा है कि आपकी बॉडी कुछ ऐसा करे, जिसे आपको थकान हो। एक्सरसाइज के दौरान हल्का वजन उठाने पर आपकी बॉडी प्रेशर लगाना पडेगा और आपका हार्ट रेट बढेगा। इस सिंपल वेट लॉस प्लान को अपनाएं और फिर देखें कि एक सप्ताह में 1 इंच कैसे कम होता है।
जिधर नजर दौडाएं, लोग उधर ही ग्लैमरस दिखने-कहलाने के लिए वजन घटाने की युक्तियां ढूंढते नजर आते हैं। मीडिया हर दिन नयी-नयी तरह की वेट रिडक्शन डाइट, नाश्ता, डिनर कैसा लें जैसे विषयों पर तरह-तरह की खबरों और चचाओं से अटा होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

खाने से दुश्मनी नहीं, बल्कि खाने से प्यार करें। स्मार्ट बनें। अलग कुजीन की हेल्दी रेसिपीज ढूंढें और बनाएं। चाहे विदेशी जंक फूड जैसे पिज्जा, ट्रिपल और फ्रेंच फ्राइज हों या फिर पूरी कचौडी, परांठा, छोले-भट्टरे, समोसा, पकौडे, आदि जैसी देसी चीजें, सभी में कैलोरी कूट-कूट कर भरी है। उनसे तौबा कर लेने में ही भलाई हैं।

ये भी पढ़ें - नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें

ऐसे लोगों से दोस्ती करें, जो आपकी तरह वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हर महीने समान लक्ष्य बनाएं और देखें कि कौन कितना सफल हुआ है।

ये भी पढ़ें - घरेलू उपचार:त्वचा में जागेगी जवानी की चमक

मोटापा किसी भी तरह से अच्छा नहीं होता। आप हेल्दी रहने के लिए वजन घटाएं। यह सोचें कि आप मोटापे की गिरफ्त में हैं, तो कल कई बीमारियों की चपेट में भी आ जाएंगी।



ये भी पढ़ें - अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये 8 अच्छी आदतें