सूर्यग्रहण में इन राशियों का होगा फायदा, इनका नुकसान

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 21 अगस्त 2017, 11:19 AM (IST)

आज सोमवती अमावस्या के साथ सूर्यग्रहण का दुर्लभ योग है। कहते हैं कि ऐसा योग सदियों में एक बार देखने को मिलता है। चूंकि आज सूर्य पर ग्रहण लगेगा यानी की सूर्य की शक्तियों पर थोडा विराम लगेगा। आप समझ सकते हैं कि जब ग्रहण से जब सूर्य ही कमजोर हो जाता है तो आमजन की तो क्‍या बिसात। यानी कि सूर्य ग्रहण से सभी राशियां प्रभावित होंगी। किस राशि पर क्या रहेगा असर आइए जानें-

मेष: इस राशि के जातकों के लिए संतान पक्ष कष्ट में आ सकता है। उनकी शिक्षा में बाधा आएगी। निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होगी। कालसर्प दोष वालों के लिए भी स्थिति चिंताजनक बन सकती है। पंचम स्थान संतान भाव है इसलिए गर्भवती स्त्रियों को भी कष्ट होगा।

वृषभ: इस राशि के लोगों के लिए माता-पिता को बीमारी, कोई कष्ट होगा। हृदय रोगी विशेष सावधानी रखें। वे किसी प्रकार का तनाव न लें अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। स्थायी संपत्ति की हानि हो सकती है। परिजनों से विवाद होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मिथुनः मिथुन राशि के जातकों का भाई-बंधुओं, मित्रों से विवाद होगा। कोई करीबी व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है, चाहे वह परिजन हो या मित्र। इसलिए आर्थिक मामलों को सावधानीपूर्वक निपटाना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क: अचानक किसी कार्य पर बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। चंद्र की राशि होने से मानसिक स्थिति विचलित रहेगी। मतिभ्रम भी बना रहेगा। निर्णय नहीं ले पाएंगे। आय के साधनों से कम पैसा मिलेगा।

ये भी पढ़ें - पार्टनर को करना है वश में, तो अपनाएं ये टोटके


सिंह: जिनकी कुंडली में शनि और राहु-केतु खराब स्थिति में है वे शारीरिक कष्ट पाएंगे। किसी मामले में फंस सकते हैं।

कन्या: खर्च की अधिकता रहेगी। यात्रा अधिक करना होगी और यात्रा में कष्ट भी उठाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान सामान चोरी हो सकता है। शरीर के दाहिने हिस्से में चोट लग सकती है। दाहिनी आंख प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ें - काले तिल के ये 6 उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

तुला: नौकरीपेशा व्यक्तियों की नौकरी में बाधा आएगी। नौकरी छूट भी सकती है। स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। व्यापारी वर्ग को एक माह तक कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अन्यथा उल्टे हानि उठाना पड़ सकती है।

वृश्चिक: जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उसमें उन पर कोई आरोप लगेगा और उन्हें नौकरी छोड़ना पड़ सकती है। तबादला भी हो सकता है। यहां एक बात ध्यान रखने वाली यह होगी कि अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है, लेकिन ध्यान रखें उसका अंत शुभ नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - इन मंत्रों के जाप से नौकरी खिंची चली आएगी, बनेंगे सरकारी नौकरी के योग

धनु: अति उत्साह नुकसानदायक साबित होगा। इसलिए जो भी कार्य करें सोच-समझकर और बड़ों से सलाह लेने के बाद ही करें। उन्नति के योग बनेंगे, लेकिन आपको मेहनत भी उतनी ही अधिक करना होगी। भाग्य के भरोसे रहना आपको दूसरों से पीछे कर सकता है।

मकर: अचानक दुर्घटना का भय रहेगा। शत्रु सक्रिय होंगे इसलिए सावधानी से कार्य करें, हालांकि शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्त्रियों को कष्ट होगा। मकर राशि की गर्भवती माताएं अपने गर्भस्थ शिशु का विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें - अगर सपने में दिखे ऐसी औरत, तो समझो...

कुंभ: सबसे ज्यादा वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा। जिन लोगों का सप्तमेश कमजोर है उनका विवाह टूट भी सकता है। दांपत्य जीवन में भारी कष्ट, तनाव, मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आत्मबल कमजोर होगा। इसलिए हिम्मत और धैर्य से काम लें। नौकरी और व्यापार में हानि हो सकती है।

मीन: पेट के निचले हिस्से के रोग भी उभरेंगे या परेशान करेंगे। जो लोग किडनी रोग से पीडि़त हैं वे विशेष सावधानी रखें। मीन लग्न की गर्भवती महिलाएं भी सावधान रहें। महादेव का नियमित उपवास और आराधना राहत देगी।

ये भी पढ़ें - अगर जेब में पैसा नहीं टिकता हो तो करें ये उपाय