रखें पेट की सेहत की दुरूस्त

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 अगस्त 2017, 2:59 PM (IST)

पेट की सेहत सही तो सब सही, यह सिर्फ जुमला नहीं सच्चाई है। मजबूत पाचन तंत्र का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। पेट की सेहत दुरुस्त नहीं होने का पता हम कुछ निशानियों से लगा सकते हैं। इसमें त्वचा संबंधी समस्या, सांसों में बदबू या वजन कम करने में परेशानी प्रमुख हैं। विशेषज्ञयों का कहना है कि, पेट अगर कमजोर है, तो कुछ सावधानियां हमारे लिए जरूरी हो जाती हैं। कब्ज की शिकायत और पेट का अक्सर खराब रहना दो ऐसी निशानियां हैं, जो बताती हैं कि पेट की सेहत नासाज है और इस पर तुरंत गौर करने की जरूरत है। अच्छी सेहत न सिर्फ वजन घटाने में मदद करती है, बल्कि इसका असर त्वचा और हमारे व्यवहार पर भी नजर आता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पेट का मिजाज समझें इसके लिए पहले हमें अपने पेट का मिजाज समझना चाहिए। खाने के बाद लंबे समय तक डकार आना खराब सेहत की निशानी हो सकता है। आहार विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कार्बोहाइड्रेट के पाचन के प्रति यह हमारे पेट की संवेदनशीलता हो सकती है। इसके अलावा कब्ज की शिकायत होने पर अक्सर पेट फूला रहता है, जिसका तात्पर्य पेट में गैस होना हो सकता है।

ये भी पढ़ें - महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

80 फीसदी प्रतिरोधी तंत्र पेट में हमारे शरीर का 80 फीसदी प्रतिरोधी तंत्र पेट में होता है। यानी पेट ठीक तो, कफी हद तक सेहत भी ठीक। इसे यूं समझा जा सकता है कि रूखी त्वचा, उस पर धब्बे या मुंहासे इशारा करते हैं कि पेट की सेहत सही नहीं है और इससे प्रतिरोध तंत्र पर भी असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - विटामिन डी के चमत्कारी लाभ

पानी की कमी पेट में पानी की कमी न हो इसके लिए जरूरी है कि रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पिया जाए। जब पेट सही होगा और उसमें मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया भी अच्छे से काम करेंगे तो उसका असर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी नजर आएगा।

ये भी पढ़ें - क्या क्या रखें पर्स में