ब्रिक्स समिट के जरिए भारत कर सकता है ब्लैकमेल: चीनी मीडिया

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 अगस्त 2017, 3:46 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सिक्किम का सीमा विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच चीनी मीडिया ने पर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रिक्स समिट में भारत परेशानी डाल सकता है जिससे चीन को ब्लैकमेल किया जा सके। चीन के ग्लोबल टाईम्स ने प्रकाशन में लिखा कि सितंबर में चीन के जिआमेन में आयोजित होने वाली ब्रिक्स समिट में विवाद का असर होगा। प्रकाशन में यह भी कहा गया है कि भारत, जापान और अमेरिका के दम पर चीन के खिलाफ इतने प्रयास कर रहा है। चीन के सैनिक डोकलाम से नहीं हटेंगे। चीन ने ऐसा किया तो फिर भारत को चीन के खिलाफ प्रोत्साहन मिलेगा। ग्लोबल टाईम्स ने अपनी जानकारी में लिखा है कि चीन अपनी संप्रभुता को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन इस बात को भारत नहीं समझ पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे