भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 अगस्त 2017, 12:01 PM (IST)

करौली। पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित सांसद सेवा केन्द्र से भाजपाइयों ने तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया की अध्यक्षता मे निकली। तिरंगा रैली मे भाजपाई हाथों मे भारत की शान तिरंगे को हाथ मे लेकर भारत माता की जयकारे लगाते हुये मोटरसाइकिल से आगे बढ रहे थे जिसके चलते सभी भाजपाइयों की छाती गर्व से चौडी हो गई। तिरंगा रैली मे करौली धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया, डाॅ सौम्या गुर्जर, करौली नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर, वीरेन्द्र मित्तल, सुरेश शुक्ला सहित सभी भाजपाई रैली मे मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे