टीवी के मशहूर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ का आगाज जल्द ही होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में अपने बोल्ड अंदाज के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा के शो में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने की बात कही जा रही थी। हालांकि, निया ने इस तरह की खबरों को अफवाह बताया था। एक रिपोर्ट के अनुसार ‘बिग बॉस’ के निर्माताओं ने एक बार फिर निया शर्मा को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि निया को शो में शामिल होने पर 2 करोड़ रुपये की बड़ी रकम फीस के तौर दी जाएगी।
इस शो का टेलीकास्ट कलर्स पर सोमवार से शुक्रवार रात 10-11 बजे होगा। वहीं शनिवार और रविवार को इसका प्रसारण रात 9-10 बजे किया जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार भी सेलीब्रिटी के साथ कॉमनर्स भी शो में नजर आएंगे, लेकिन इस बार शो के कांसेप्ट में बदलाव किए गए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हुआ यह बदलाव
पिछले बार की तरह इस बार भी शो में सिलेब्स के साथ आम आदमी आएंगे। कहा जा रहा है कि इस बार आम आदमी को शो के लिए पैसे नहीं दिए जाएंगे। साथ ही ‘बिग बॉस’ के शो मेकर्स TRP बढ़ने के लिए शो में कई ट्विस्ट लाने वाले हैं। शो में इस बार एक ही पारिवार के दो सदस्यों हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे यानी इस बार मां-बेटी, पिता-पुत्र, भाई-बहन जैसे रिश्तें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखेंगे।
पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान खान इस बार बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन आपको बता दें कि शो को सलमान ही होस्ट करेंगे। सलमान खान और मौनी रॉय ने शो के टीजर की शूटिंग कर ली है। इस साल दो घर होंगे, जहां कंटेस्टेंट्स को टास्क जीतकर लग्जरी लाइफ जीने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें - सलमान ने बानी को ऐसा क्या कह दिया कि घरवालों को लगी मिर्ची