केंद्रीय मंत्री ने अफीम का सेवन बंद करने की दी सलाह

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 अगस्त 2017, 11:23 PM (IST)

जयपुर/ जोधपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द गहलोत शनिवार को जोधपुर में माणकलाव स्थित अफीम मुक्ति केन्द्र जाकर केन्द्र की सेवा भावना की जानकारी ली।

मंत्री केन्द्र में अफीम सेवन करने वाले मरीजों से मिले एवं उन्हें इस बुराई को त्यागने व भविष्य में सेवन नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने संस्थान के सचिव पूर्व सांसद डॉ. नारायणसिंह माणकलाव से अफीम मुक्ति के क्षेत्र में उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे सार्थक प्रयासों की जानकारी ली और इस पुण्य के कार्य के लिए उनकी सराहना की। गहलोत ने कहा कि यह मानव सेवा का कार्य है, इससे व्यक्ति को सही मार्ग पर लाने का प्रयास हो रहा है।

सांसद जोधपुर गजेन्द्रसिंह शेखावत व लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने भी केन्द्र के कार्यों को सराहा। पूर्व सांसद नारायणसिंह माणकलाव ने अफीम मुक्ति केन्द्र द्वारा वर्षों से अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी। संस्थान के कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे