रोजाना 8 लाख रुपए टोल वसूली और मेंटेनेंस ऐसा कि 30 किमी में 100 गढ्ढे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 अगस्त 2017, 12:33 PM (IST)

धौलपुर। जिले के नेशनल हाइवे संख्या तीन पर सैकड़ो मौत के गढ्ढे बने हैं। इस हाईवे से प्रतिदिन करीब 6 हजार वाहन निकलते हैं। हाईवे के गढ्ढों से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं ।

उत्तर-दक्षिण भारत को जोड़ने वाला देश के प्रमुख हाइवे पर चंबल पुल से लेकर बरैठा स्थित टोल प्लाजा तक 30 किमी सड़क पर 100 मौत के गढ्ढे बने हैं। इन दिनों बरसात का समय है। जिससे इन गढ्ढो में पानी भर जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पानी भरा होने के कारण यहां से प्रतिदिन निकलने वाले हजारों वाहन चालकों को गढ्ढे का आभास नहीं हो पाता। जिस कारण आये दिन हादसे हो रहे है, लेकिन हाईवे के रखरखाव करने का जिम्मा संभाल रही पाथ कंपनी रोजाना यहां से निकलने वाले वाहनों से 8 लाख रूपए से अधिक टाेल राशि वसूल कर रही है।

ये भी पढ़ें - यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां

हाईवे अथॉरिटी की ओर से एक भी प्रयास नहीं किया जा रहा है, इसी का नतीजा है कि आवारा के साथ पालतू पशुओं तक का जमावड़ा हाई-वे पर रहने लगा है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते तीन माह में यहां पर आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद चुप्पी साधी हुई है। यहां पर प्रशासन भी लाचार है।

ये भी पढ़ें - इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग