अरूण जेटली बोले भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 6:57 PM (IST)

नई दिल्ली। डोलकाम में चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल लोकसभा में अरूण जेटली से डोकलाम में गतिरोध के बीच चीन द्वारा तिब्बत में सैनिकों की गतिविधियां की रिपोर्ट और पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी द्वारा अपने रक्षा उद्योग को भारत से बेहतर बताए जाने को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि भारतीय सैन्य बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के रक्षा बलों के पास किसी भी स्थिति निपटने के लिए पर्याप्त उपकरण उपलब्ध हैं।

सडक निर्माण को लेकर शुरू हुआ था विवाद:

ज्ञातव्य है कि डोकलाम में विवाद सडक निर्माण को लेकर शुरू हुआ था। चीन द्वारा डोकलाम के विवादित प्वाइंट पर सडक निर्माण किया जा रहा था। 16 जून को भारत ने इसका कडा विरोध किया था। इसके बाद भारतीय सेना ने उस इलाके में चीनी सेना के निर्माण कार्य को रोक दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। वहीं चीन बार बार भारत को डोकलाम से सेना हटाने के लिए कह रहा है।

भूटान ने भी जताया था विरोध:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डोकलाम में जहां चीन सडक निर्माण कर रहा है, उसे भूटान ने अपना क्षेत्र बताते हुए कडा विरोध किया था। भूटान ने चीन पर यथास्थितिवाद का उल्लंघन का आरोप लगाया। ज्ञातव्य है कि चीन और भारत की 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा में से करीब 220 किलोमीटर सीमा सिक्किम से होकर गुजरती है।

ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे