डोकलाम विवाद पर भूटान बोला: शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 6:37 PM (IST)

काठमांडू। डोकलाम में भारतीय और चीनी सेना के गतिरोध के बीच भारत और भूटान की शुक्रवार को पहली उच्चस्तरीय बैठक हुई। भूटान के विदेश मंत्री दामचो दोर्जी ने यहां भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात यहां बिम्सटेक विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई। बैठक सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में मुख्य रूप से भारत और चीनी सेनाओं के बीच गतिरोध पर केंद्रित रही। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने स्थिति पर अपने दृष्टिकोण रखे और रुख दोहराए।

बैठक के बाद दोर्जी ने कहा, हमें उम्मीद है कि डोकलाम में जारी मौजूदा गतिरोध का समाधान शांतिपूर्वक हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों को परिणाम से संतुष्ट होना चाहिए। यह बैठक गुरुवार को भूटान की सरकार द्वारा चीन के विदेश मंत्रालय के इस दावे को खारिज किए जाने के बाद हुई कि भूटान ने चीन से कहा था कि डोकलाम में त्रिपक्षीय स्थल भूटान का भूभाग नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टरल टेक्नीकल एंड इकोनोमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) की 15वीं मंत्री स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा कि इस क्षेत्रीय समूह के सभी सदस्य देशों ने व्यापारिक तथा गैर-व्यापारिक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए सर्वागीण दृष्टिकोण अपनाया है।

ये भी पढ़ें - जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..