नेहरू युवा केन्द्र की टीम ने किया पौधरोपण

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 3:12 PM (IST)

बल्दीराय/सुलतानपुर। खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्दीराय पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी डाॅ. राजेश प्रजापति ने केन्द्र प्रांगण में पौधरोपण किया।नेहरू युवा केन्द्र के ब्लाक वालेन्टियर अरूण साहू की संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्दीराय में व्यापक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक डाॅ. राजेश प्रजापति ने प्रांगण में पौध रोपित करके पर्यावरण शुद्ध रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नेहरू युवा की युवा कार्यकत्री रोशनी तिवारी, फार्माशिस्ट एसएन मिश्र, हृदयराम, महेश साहू, दिलीप सिंह, गंगाराम आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रभारी चिकित्सक प्रजापति ने प्रांगण में लगाये गये पौधों को गोद लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे