सीएम ने उप राष्ट्रपति के शपथ-ग्रहण समारोह में भाग लिया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 3:07 PM (IST)

जयपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन स्थित दरबार हॉल में नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नायडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यगण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
सीएम राजे ने नायडू को अपनी और राजस्थान की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उपराष्ट्रपति और संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सभापति के रूप में उनका कार्यकाल ऐतिहासिक रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के लिए यह गौरव का विषय है कि राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के बाद नायडू देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचे हैं। इस पद पर पहुंचने वाले वे भैरोसिंह शेखावत के बाद प्रदेश के दूसरे जनप्रतिनिधि हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे