जन्मदिन मुबारक हो: सुनील शेट्टी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 2:21 PM (IST)

सुनील शेट्टी पहली बार फिल्मी पर्दे पर बलवान में दिखे, अपने रफ टफ लुक के कारण उन्होंने एक खास दर्शक वर्ग में अपनी पहचान बनायी। सुनील ने अपने नेगेटिव और हास्य किरदारों से अपना दीवाना बनाया और स्टार का दर्जा हासिल किया। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी क्रिकेटर बनना चाहते थे। सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार अदा किया। शुरूआत उन्होंने एक्शन फिल्मों से की। मारधाड, एक्शन फिल्मों में उनका जलवा सबसे हटके था। जिस वक्त वह बॉलीवुड में आए उस वक्त अजय देवगन सन्नी देओल जैसे चन्द ही एक्शन हीरो थे और उस समय सुनील शेट्टी ने अपने लिए ग्लैमर जगत में अलग पहचान बनाई। यह तो सभी जानते हैं कि आज सुनील शेट्टी का जन्मदिन हैं तो चलिए आगे जानते हैं इनके बारे में कुछ अनजानी बातें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को हुआ।बॉलीवुड में सुनील को अन्न के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि 1992 में रिलीज हुई उनकी पहली ही फिल्म बलवान हिट रही और इसके साथ एक्शन फिल्मों को नया स्टार भी मिला। उसके बाद मोहरा 1994 की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। 1994 में ही सुनील ने दिलवाले और गोपी किशन जैसी हिट फिल्में दी। इस तरह 1994 सुनील के फिल्मी करियर का सबसे कामयाब साल साबित हुआ।

ये भी पढ़ें - तो यह कारण था जिसकी वजह से टूट गई थी करिश्मा की अभिषेक से शादी

बॉलीवुड में अभिनेता सुनील शेट्टी को अर्नोल्ड कहा जाता है। उनके अभिनय भी अपने आप में सबसे हटके ही हैं।

ये भी पढ़ें - शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा

आपको बता दें कि जब सुनील शेट्टी बॉलीवुड में आए तो वो शादीशुदा थे। आमतौर पर शादीशुदा हीरो को फिल्म में लेना घाटे का सौदा माना जाता है। सुनील ने 1991 में माना कादरी से शादी की थी। यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि साउथ इंडिया से ताल्लुक रखने वाले सुनील ने गुजराती लडकी से शादी की है। सुनील और माना की लव स्टोरी शुरूआत एक पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई थी। यहां सुनील ने पहली बार माना को देखा था और अपना दिल दे बैठे थे। उनके मिलने के लिए दिल में पली हसरतें हर दिन के साथ बढती गई।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न

सुनील शेट्टी 50 के पार हो चुके हैं इता ही नहीं बल्कि वो दो व्यस्क हो चुके बच्चों...आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी के पिता भी हैं।

ये भी पढ़ें - सलमान से पूछा गया-आपके अपने बच्चे कब होंगे? जानिए,क्या था जवाब