दिनभर उमस के बाद दोपहर में बरसी बरखा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 अगस्त 2017, 5:37 PM (IST)

भरतपुर। दिनभर उमस के बाद गुरुवार दोपहर में शहर में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भी उमस से राहत मिली।
इन दिनों लगातार बदल रहे मौसम के चलते सुबह से उमस व गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। दोपहर बाद अचानक बारिश होने लगी, जो शाम तक जारी रही। बारिश से तापमान में गिरावट भी हुई। इसके अलावा निचली बस्तियों और प्रमुख कॉलोनी जवाहर नगर, राजेन्द्र नगर में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे