अबू आजमी पर विवादित बयान देने वाला गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 अगस्त 2017, 2:22 PM (IST)

ऋतु भार्गव,मेरठ। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक और प्रवक्ता अबू आजमी का सिर कलम करने वाले को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा करने वाला मेरठ में गिरफ्तार हो गया। दरअसल मेरठ में हिंदू स्वाभिमान दल के नेता अमित भारद्वाज को आज पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार कर लिया।


अमित भारद्वाज पर पहले भी एक मजार को भगवा रंग से रंगने का मामला दर्ज है। मेरठ के थाना सिविल लाइन पुलिस के पिछले काफी समय से अमित की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद वह अचानक आज एक प्रदर्शन करते हुए पुलिस को नजर आया और
पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में अमित भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में खड़े अमित की मानें तो अबू आजमी ने अमरनाथ यात्रियों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में उन्होंने आदमी का सिर कलम करने वाले को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी। फिलहाल पुलिस अमित भारद्वाज को जेल भेजने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे