कर्ज माफी को लेकर थाने का घेराव, सैकड़ों किसानों ने दी गिरफ्तारियां

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 अगस्त 2017, 12:23 PM (IST)

संभल। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजपाल के निर्देशन में पूरे जनपद के भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने भरी संख्या में इकठ्ठा होकर नवीन अनाज मंडी में एक सभा का आयोजन किया और वहां से भारत सरकार के खिलाफ नारे लगते हुए थाना बहजोई का घेराव किया | इसके बाद सैकड़ों किसानों ने पुलिस थाने में अपनी गिरफ्तारी दी। इस मौके पर किसानों ने सरकार खूब कोसा और सरकार को निकम्मी बताया| थाना पुलिस ने सभी की सूची बनाकर निजी मुचलके भरकर थाने से ही छोड़ दिया|

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इससे पहले सभी ने इक्ठ्ठा होकर भारत सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए नवीन अनाज मंडी में एक सभा का आयोजन किया और स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू करने पर सहमति जताई ताकि किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत मिल सके। किसानों का आरोप था कि भाजपा की सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। जब चुनाव हो रहे थे तव भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सभी किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा अपने ही द्वारा कही बात भूल गई और किसानों को आज आंदोलन करने पड़ रहे हैं|

यह भी पढ़े : धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें