ये है दुनिया की सबसे ऊंची लिफ्ट, 1 मिनट 32 सेकंड में टॉप पर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 अगस्त 2017, 12:08 PM (IST)

बीजिंग। दुनिया में तकनीक के मामले में रोजाना नए-नए आविष्कार किए जा रहे है। नए-नए खोज से अपना जीवन बहुत ही आसान हो गया है। आज कई मंजिल में रहने वाले लोग सीढिय़ों का इस्तेमाल करे तो आने जाने में थम जाएंगे। हर बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट बनी हुई है। आज आपको दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट के बारे में बता रहे है।

चीन के हुनान प्रांत की बाइलॉन्ग एलिवेटर दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट है। आपको बता दें कि इसे भूतल से एक पहाड़ी चोटी तक लगाया गया है और इसमें सवार होकर प्रकृति के अद्भुत नजारों को निहारते हुए पहाड़ी की चोटी तक जाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको यह जानकर हैरानी है कि यह लिफ्ट 326 मीटर यानी कि करीब एक हजार 70 फीट ऊंची है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में यह दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट के रूप में दर्ज है।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े

इस लिफ्ट पर तीन डबल डेक एलिवेटर लगे हैं और हर एलिवेटर की भार वहन क्षमता 4900 किलोग्राम है। खास बात यह है कि यह लिफ्ट नीचे से ऊपर जाने में महज 1 मिनट 32 सेकंड का ही समय लेती है।

ये भी पढ़ें - इन पुत्रों के नाम याद करने भर से, लक्ष्मी दौडी चली आएंगी