करौली में उड रही पतंगे, आसमान हुआ रंग- बिरंगा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 अगस्त 2017, 2:52 PM (IST)

करौली। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार पर जिला मुख्यालय मे आज आसमान रंग- बिरंगी पतंगो से सज रहा है। लोग घरों की छतों पर डीजे लगाकर पतंगबाज़ी का मजा ले रहे है। वही पतंगबाज़ी करने मे कोई पीछे नही हट रहा है चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग हर कोई पतंग उडाकर जो आनंद की अनूभूति प्राप्त कर रहा है। वही पतंग विक्रेताओं की दुकानों पर पतंग खरीदने आये लोगों की भीड लग रही है। हर किसी को पतंग उडाने की जल्दी है। छतो पर पर युवाओं की टोली वह काटा वो मारा के नारे लगा रहे हैं छतों पर युवाओं की टोली ने डैक मशीनें लगाकर गाने सुनने का लुप्त भी ले रहे हैं।भाईयों ने बांधी राखी
आज रक्षाबंधन के दिन बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांध उनसे अपनी रक्षा का प्रण लिया जिस पर भाईयों ने अपनी बहनों का हमेशा साथ देने व रक्षा करने का वादा किया। वहीं बहनो ने अपने भाईयों के अच्छे भविष्य व उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहे ऐसी दुआ मांगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे