अभिनेत्री नताली पोर्टमैन आगामी फिल्म ‘ब्रोंको बेले’ में बैल सवार की भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। इसे लेकर बातचीत चल रही है। वेबसाइट डेडलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, जैकी की अभिनेत्री से आगामी फिल्म में एक बैल सवार की भूमिका को लेकर बातचीत जारी है। इसका निर्देशन एना रोज हेल्मर द्वारा किया जाएगा। फिल्म एक वेटरेस पर आधारित है, जिसका सपना रोडियो (बैलों की दौड़ का खेल) में शामिल होना है। एंड्रयू लेजर द्वारा निर्मित फिल्म की पटकथा खुर्रम लोंगी ने लिखी है।
- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे