स्ट्रॉबेरी खाने के लाभ

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 अगस्त 2017, 2:21 PM (IST)

लाल रंग का रसीला स्ट्रोबेरी अपनी मनमोहक खुशबू व स्वाद के कारण विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय फल माना जाता है। स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। कई लोग इसे बहुत पसंद करते हैं मगर कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं। इसका कई रूपों में उपयोग किया जाता है। स्ट्रॉबेरी का मिल्क शेक हो या फिर आइसक्रीम स्ट्रॉबेरी का मीठा दही या फिर जैम, किसी भी रूप में क्यों न हो, स्ट्रॉबेरी अपनी मनमोहक सुगंध के कारण पुरे विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय फल है। आइये जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने के लाभ के बारे में...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

स्ट्रॉबेरी में फैट फ्री और लो कैलोरी वाली होती है जिसमें ना तो शक्कर होती है और ना ही सोडियम। रोजाना डेढ कप स्ट्रॉबेरी खाने से आपको बाहर का कोई स्नैक्स खाने की जरूरत नहीं पडेगी जिससे वजन नियंत्रण में रहेगा।

ये भी पढ़ें - बुरी आदतें ले आती हैं दिल का दौरा, यह फार्मूला रखें याद

स्ट्रॉबेरी न्यूटीएंट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। विटामिन सी होने की वजह से यह आपके इम्यून सिस्टम को बडाने में मदद करती है। यह कैटरेक्ट मोतियाबिंद होने से रोकती है और कॉर्निया व रेटिना को स्ट्रॉन्ग बनाती है। यह कैन्सर से भी बचाती है। पौटेशियम की वजह से यह ब्लडपे्रशर संतुलित रखती है। फाइबर होने की वजह से यह पाचन तंत्र को ठीक रखती है।

ये भी पढ़ें - घबराएं नहीं: आसानी से मुंह की दुर्गंध से पाएं छुटकारा

स्ट्रॉबेरी ना केवल स्वाद में ही लाजवाब होती है मगर इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। दरअसल हाल ही में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि स्ट्रॉबेरी हमारे भीतर हृदय रोगों और मधुमेह का विकास नहीं होने देती।

ये भी पढ़ें - विटामिन और प्रोटीन से भरपूर है सूखे मेवे

स्ट्रॉबेरी ना केवल स्वाद में ही लाजवाब होती है मगर इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। दरअसल हाल ही में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि स्ट्रॉबेरी हमारे भीतर हृदय रोगों और मधुमेह का विकास नहीं होने देती।

ये भी पढ़ें - जानिए,जौ के पानी के चमत्कारिक फायदे...

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है जो कि आपके दिनभर की विटामिन सी की कमी को पूरा करती है। यह एक आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढा सकती है, जिससे आप दिन भर लगन से काम कर सकें।

ये भी पढ़ें - अगर वाइफ को करना हो इम्प्रेस