B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 अगस्त 2017, 5:26 PM (IST)

काजोल बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने 90 के दशक में जवान होने वाली पीढ़ी को प्यार करना सिखाया है। 90 और 2000 के दशक में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हर कपल की फेवरेट रही है। हर लड़की ने चाहा है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शाहरुख जैसा है और हर लड़के की ख्वाहिश काजोल जैसी लड़की। काजोल आज 42 साल की हो रही हैं। काजोल की एक्टिंग तो उनको दूसरी हीरोइनें से अलग करती ही है, एक और चीज उनको दूसरी हीरोइनों के मुकाबले खास बनाती है और ये है उनकी खूबसबरती। काजोल का पूरा नाम काजोल देवगन मुखर्जी है लेकिन बॉलीवुड में वो काजोल के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। काजोल अब तक के अपने फिल्मी सफर में छह फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम कर चुकीं हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को महारष्ट्र के मुंबई में हुआ। वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। काजोल दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं। काजोल की एक बहन हैं- तनीषा मुखेर्जी जोकि एक अभिनेत्री हैं। काजोल दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की भांजी भी हैं। इतना ही नहीं काजोल के नाना-नानी भी भारतीय सिनेमा का हिस्सा रहें हैं। काजोल का पूरा पैतृक परिवार परिवार भी बॉलीवुड का एक अभिन्न हिस्सा हैं। उनके पिता के भाई जॉय मुखर्जी-देब मुखर्जी भारतीय फिल्म निर्माता थे, तो वहीं उनके दादाजी एक फिल्मकार थे।


ये भी पढ़ें - मौत के बाद इंदर की पहली पत्नी ने किया अहम और बड़ा खुलासा

उनके चचेरे भाई-बहनों में रानी मुखर्जी चोपड़ा, शर्बानी मुखर्जी और मोहनीश बहल शामिल हैं, जो कि फिल्म जगत में सक्रीय हैं। उनके चचेरे भाई अयान मुखर्जी बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक हैं। एक बार काजोल ने बताया था, ‘मैं ‘सपने’ फिल्म के दौरान हर समय केवल स्क्रिप्ट पढ़ती रह जाती थी। मुझे डायलॉग याद करने में बड़ी परेशानी होती थी। इतनी पढ़ाई तो मैंने दसवीं के एग्जाम के लिए भी नहीं की थी। इसलिए मुझे लगा कि मैं दूसरी भाषा की फिल्में नहीं करूंगी। मुझसे इतनी पढ़ाई नहीं होगी, मैं हिंदी भाषा में कंफर्टेबल हूं। इसलिए मुझे लगा कि हिंदी में काम करने में ही भलाई है।’


ये भी पढ़ें - B.Special: फोटोशूट, ड्रग्स, इस्लाम धर्म, जोगन...जुड़े ममता से ये विवाद

शादी
काजोल की शादी अभिनेता अजय देवगन से 24 फरवरी 1999 हुई हैं। जिस समय काजोल की शादी हुई थी उस समय वह बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस में शुमार थी। आलोचकों ने काजोल के शादी के फैसले को गलत ठहराया था, आलोचकों का कहना था कि शादी के बाद काजोल का करियर पूरी तरह खत्म हो जायेगा पर ऐसा नहीं हुआ। काजोल ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। शादी के बाद उनकी फिल्म कभी खुशी कभी गम ब्लॉकबस्टर हिट हुई। काजोल के दो बच्चे हैं- न्यासा देवगन, युग देवगन।


ये भी पढ़ें - कैसे शुरू किया था मशहूर सिंगर सोनू ने अपना सफर

फिल्मी करियर

काजोल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेखुदी’ थी। हालंकि फिल्म तो कुछ खास नहीं चली थी। लेकिन आलोचकों को उनका अभिनय बेहद पसंद आया। इसी के चलते उनके पास फिल्मों की लाइन लग गयी। उसके बाद 1993 में काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म ‘बाजीगर’ में नजर आई। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी भी थे।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों

काजोल की यह कॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई, और फिल्म में लोगों को शाहरुख-काजोल की जोड़ी बेहद फबी। क्या आप जानते हैं बाजीगर में प्रिया चोपड़ा के रोल के लिए डायरेक्टर्स की पहली पसंद श्रीदेवी थी, लेकिन उन्होंने डेट्स ना होने के कारण फिल्म निर्देशक को मना कर दिया, और फिल्म आकर गिरी काजोल की झोली में। इसके साथ ही काजोल की यह फिल्म पहली सुपरहिट साबित हुई।


ये भी पढ़ें - Shocking: सैफ की बेगम को अमिताभ बच्चन ने जबरन किया Kiss, फिर क्या हुआ?

साल 1995 में काजोल की दो फिल्में ‘करण-अर्जुन’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ बैक टू बैक हिट हुई। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए काजोल को बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।


ये भी पढ़ें - ऐश ने पूछा अराध्या से सवाल, किसे पोज दे रही थी? मिला यह क्यूट जवाब

काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई बेहतरीन फिल्में की उसी में शामिल है गुप्त। फिल्म गुप्त में काजोल एक नकारत्मक किरदार में नजर आयी थी, और उनके किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया। इतना बी नहीं उन्हें इस फिल्म के फिल्म फेयर अवार्ड बेस्ट इन नेगेटिव रोल से भी सम्मनित किया गया।


ये भी पढ़ें - इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

साल 2001 में फिल्म कभी खुशी कभी गम के बाद काजोल ने फिल्मी दुनिया से एक लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। साल 2006 में एक बार फिर काजोल ने फिल्म फना से अपनी धमाकेदार वापसी की। फिल्म फना में काजोल एक अंधी लड़की की भूमिका में नजर आयी थी जिसे कश्मीरी आतंकवादी से प्यार हो गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान नजर आये थे। फिल्म सुपरहिट हुई और साथ ही एक और फिल्म फेयर आवर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस काजोल की झोली में आ गिरा।

ये भी पढ़ें - तो यह कारण था जिसकी वजह से टूट गई थी करिश्मा की अभिषेक से शादी

इसके बाद काजोल रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ में काजोल और शाहरूख खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी अहम भूमिका में थे। हालांकि इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया। काजोल अब 20 साल बाद साउथ की फिल्म वीआईपी 2 में जल्द ही नजर आएंगी। इसमें उनके साथ धनुष भी मुख्य भूमिका में होंगे।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब