कार्यकर्ता मिशन 2019 के लिए तैयार रहे-अमित शाह

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 अगस्त 2017, 2:58 PM (IST)

रोहतक । भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी की 19 राज्यों में मजूबत स्थित में है। उन्होंने रोहतक यात्रा के अाखिरी दिन कार्यकर्ताओं में जोश जगाया। अमित शाह ने म‍हर्षि दयानंद वि‍श्‍वविद्यालय के टैगोर सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्‍मेलन में शताब्दी वर्ष के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्‍होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बीजेपी के कार्यकर्ता हैं।समाज उत्थान के लिए कार्यकर्ता को शुभ संकल्प लेना चाहिए। भाजपा का इतिहास जनसंघ से ही है

सप्ताह में दो दिन पूरा मंत्रीमंडल कार्यकर्ताओं से मिलेगा

मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला ने सम्‍मेलन में अमित शाह का अभिनंदन किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार कार्यकर्ता के दम पर बनी है। अभी सभी वायदे तो पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन हमने अलग पहचान जरूर दी है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्‍य में भ्रष्‍टाचार को खत्म किया। वह हर जिले में दो दिन प्रवास कर रहे हैं।मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब कार्यकर्ताओं को ज्यादा समय दिया जाएगा। सप्‍ताह में दो दिन मंगलवार और बुधवार चंडीगढ़ में पूरा मंत्रिमंडल कार्यकर्ताओं से मिलेगा।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने कहा कि मंगलवार और बुधवार को कोई भी कार्यकर्ता मंत्रियों से मिलने न जाए। मंत्रियों को सरकार के भी काम करने हैं और प्रदेश के विकास के कार्य निपटाने हैं। उन्‍होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकारें 17 राज्‍यों से बढ़कर 18 राज्‍यों में हाे गई है। हर मामले में बीजेपी बड़ी पार्टी बन गई हैं। ऐसे में बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा।उन्‍होंने बताया कि 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालनी है। सम्‍मेलन में सीएम मनोहर लाल, बीजेपी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल, अनिल जैन और अन्य मंत्री व सभी मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे