बैडमिंटन में ऋग्वेद सदन की कोपल बनी विजेता

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 अगस्त 2017, 2:27 PM (IST)

सोलन। गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल में अंतरसदनीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के कनिष्ठ लड़की वर्ग में ऋग्वेद सदन की कोपल ने विजेता का ताज पहना। इसी वर्ग में सामवेद सदन की वंशिका दूसरे नम्बर पर रही। लड़कों के वर्ग में ऋग्वेद सदन के ही अंश ने पहले व यजुर्वेद सदन के कुनाल ने दूसरा नम्बर प्राप्त किया। लड़कियों के सीनियर वर्ग में सामवेद सदन की रंजिला पहले व ऋग्वेद सदन की नेहा रानी दूसरे नम्बर पर रही। लड़कों के सीनियर वर्ग में यजुर्वेद सदन के रितेश विजेता व ऋग्वेद के शिवम उपविजेता बने। लड़कों के सीनियर ड्बल्स वर्ग में यजुर्वेद सदन के शोमू व सचिन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। निदेशक सुनील गर्ग व दिनेश गर्ग ने छात्रों की भागीदारी की सराहना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे