बारिश से साढ़े पांच करोड़ का नुकसान होने का अनुमान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 अगस्त 2017, 12:13 PM (IST)

शिमला। मानसून के दौरान भारी बारिश से जिला शिमला में अभी तक करीब साढ़े पांच करोड़ रूपए की संपत्ति के नुकसान का आंकलन किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए शिमला के उपायुक्त ​रोहन चंद ठाकुर ने बताया है कि लोक निर्माण विभाग के तहत करीब तीन करोड़ दो लाख रूपए, विद्युत बोर्ड के तहत करीब 34.20 लाख रूपए का नुकसान आंका गया है। एनएच के तहत करीब 60.35 लाख रूपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। वहीं जिले में 10 हेक्टेयर कृषि व 90 हेक्टेयर बागवानी योग्य भूमि का भी नुकसान हुआ है। रोहडू में चार गायों की मौत हुई है, वहीं 4 पक्के व 2 कच्चे मकान पूरी तरह और 6 पक्के व 41 कच्चे मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। पेड़ गिरने से ​​एक प्रेस बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों को मापदंड़ों के अनुसार राहत दी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे