गायों को बचाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 अगस्त 2017, 10:17 PM (IST)

भरतपुर। बयाना-हिंडौन रेलमार्ग पर गुरुवार को गांव सिकंदरा के निकट वहां के एक ग्रामीण की गायों को बचाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन मृतक के परिजनों की ओर से इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई व पोस्टमार्टम नहीं चाहने पर इस मामले में कोई पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरा निवासी मोती पुत्र कलुआ सैनी (52) गुरुवार को सुबह रेलवे ट्रैक पर अचानक आए गायों के झुंड को वहां से हटाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सवाईमाधोपुर की ओर से बयाना की ओर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे