राहुल गांधी 4 अगस्त को आएंगे, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 अगस्त 2017, 7:35 PM (IST)

जयपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 4 अगस्त को राजस्थान आएंगे। वे यहां के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। उनके दौरे की तैयारियों के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडेय, सचिव विवेक बंसल जयपुर पहुंचे है। वे राजस्थान के बाढ़ प्रभावित जिले पाली, सिरोही, बाड़मेर, जालौर और जैसलमेर का दौरा करेंगे। इसके बाद गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने का कार्यक्रम है।
उनके दौरे के संबंध में कांग्रेस के महासचिव अविनाश पांडेय ने बुधवार को पीसीसी में पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस की सभी जिला इकाईयों को बाढ़ राहत के कार्य में लगा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं के इस आरोप से इनकार किया कि कांग्रेस बाढ़ पीड़ितों के नाम पर राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि आपदा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता पूरी तरह पीड़ितों के साथ है।

पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। सभी एक है, हां मतभेद हो सकते है लेकिन पार्टी एकजुट है।

राहत सामग्री को झंडी दिखाई






ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जाने वाली गाड़ी को झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रकोष्ठ के संयोजक पंकज काकू ने बताया कि इस सामग्री में आटा, चावल, दाल, तेल व जरूरत की अन्य सामग्री है जिसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटा जाएगा।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा