अमित शाह ने ली मंत्री, पदाधिकारियों की क्लास, जानी मन की बात

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 अगस्त 2017, 6:19 PM (IST)

रोहतक। हरियाणा में तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन की पहली बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से संगठन में नीचे से ऊपर तक मौजूद पदाधिकारियों के मन की बात जानी। मिशन 2019 की तैयारियों का खाका खींचने रोहतक पहुंचे। अमित शाह ने संगठन का सशक्त करने की दिशा में उठाए जा सकने वाले कदमों पर सुझाव मांगे। उनका राजनीतिक चर्चा का केंद्र बिंदु विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल को नई ऊर्जा के साथ आगे बढाने का रहा।

रोहतक के तिलियार लेक स्थित कन्वेशन सेंटर परिसर में जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, बोर्ड-निगम चेयरमैन तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूरे मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। दिन की इस बडी बैठक का आगाज भारत माता की प्रतिमा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार डेढ घंटे तक चली बैठक में विधायक, बोर्ड निगम चेयरमैन, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों को अपने मन की बात रखी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बैठक के दौरान अमित शाह ने नई ऊर्जा के साथ मिशन 2019 पर आगे बढने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं को पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढने को कहा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त करने के लिए विभिन्न प्रकल्प और विभागों को सक्रियता से आगे बढाने तथा अपनी जिम्मेदारी के निवर्हन पर अपने विचार दिए। 25 से अधिक पदाधिकारियों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं विशेषकर महिलाओं, युवा, किसान, श्रमिक वर्ग के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए गांव, शहर में घर-घर तक जागरूकता अभियान पहुंचाने पर जोर दिया। पदाधिकारियों का मानना था कि सरकारी योजनाएं निश्चित तौर पर जनता के लिए हैं, जिनका फायदा उन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे में यदि योजनाओं का लाभ उपयुक्त व्यक्ति तक पहुंचाना है तो कार्यकर्ताओं को इसके लिए कमर कसनी होगी।

पदाधिकारियों ने सीएम विंडो और निगरानी समितियों के माध्यम से शिकायतों के प्रभावी निपटान होने तथा पारदर्शिता से नौकरियां दिए जाने के मुद्दे पर जनता के बीच जाना चाहिए। सरकार द्वारा बीमा कंपनी बनाए जाने, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को मकान रिपेयर के लिए राशि दिलाने बाबत संशोधन लाने, गौचारण भूमि, जलप्रबंधन और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर अनेक सुझाव दिए गए।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनके तीन दिवसीय प्रवास के दौरान संगठन को विजय बनने नहीं, अपितु विजयी बने रहने के लिए प्रेरणा देंगे।


ये भी पढ़ें - अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर

उन्होंने कहा कि संगठन की गतिशीलता में गुणात्मक वृद्धि हो रही है, जो भविष्य देश और हरियाणा के लिए शुभ संकेत है। इस अवसर पर भाजपा भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, राष्ट्रऊीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा राष्ट्रऊीय अनुशासन समिति संयोजक प्रो गणेशी लाल, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड, खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों