अनुष्का और प्रभास के लिए आई बुरी खबर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 अगस्त 2017, 1:13 PM (IST)

बाहुबली स्टार प्रभास को ‘हसीना’ के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। खबर है कि वजन बढ़ने की वजह से अनुष्का शेट्टी को ‘साहो’ से आउट कर दिया गया है। अब अनुष्का की एग्जिट के बाद इस फिल्म में श्रद्धा की एंट्री की बात हो रही है। बता दें कि कुछ समय पहले भी इस फिल्म को लेकर श्रद्धा का नाम आया था। लेकिन शायद फीस के चलते बात नहीं बन पाई थी। अब एक बार फिर इस फिल्म को लेकर उनका नाम सामने आ रहा है। ऐसा नहीं है कि अनुष्का ने फिल्म के लिए मेहनत नहीं की। उन्होंने भी कड़ी मेहनत की जिम में पसीना बहाया, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। अनुष्का और प्रभास के फैन्स के लिए ये खबर थोड़ी निराश करने वाली हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्योंकि ये जोड़ी साउथ में काफी हिट है। इसके अलावा बाहुबली-2 के बाद से इस जोड़ी की फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है। श्रद्धा कपूर की बात करें तो वो जल्द अपूर्व लाखिया की फिल्म हसीना में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ काम कर रही हैं। ये फिल्म पहले 18 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें - इन बॉलीवुड Beauties का राज है Yoga, क्योंकि जो फिट है वही हिट है