इस शख्स किया ऐसा कारनामा, गिनीज बुक में हो गया दर्ज

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 अगस्त 2017, 12:06 PM (IST)

नई दिल्ली। यह दुनिया अजीबोगरीब लोगों से भरी हुई है। खुद को सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी कर गुजरते है। कोई हंसी का पात्र बन जाता है तो किसी का रिकॉर्ड बन जाता है। सोशल मीडिया में इन दिनों एक पाकिस्तान का एक युवक काफी छाया हुआ है। पाकिस्तान एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के कारनामें को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

कराची में रहने वाले राशिद ने हाथ में अंडे को रखकर 30 सेकंड के भीतर सबसे ज्यादा ‘ड्रिंक केन’ तोडऩे का रिकॉर्ड बनाया है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इस दौरान उनके हाथ में रखा अंडा भी सही सलामत रहा। राशिद ने इस दौरान 29 केन तोड़ी। इसके बाद उन्हें एक ग्लास में अंडे को तोडक़र भी दिखाना था कि वह असली है या नकली, क्योंकि जितने दबाव से उन्होंने केन को तोड़ा अंडे का बचे रहना लगभग नामुमकिन था। हालांकि उन्होंने इसके बाद हाथ में रखे अंडे को तोडक़र दिखाया और यह उपलब्धि हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि इसके अलावा राशिद के नाम कई और उपलब्धियां भी दर्ज हैं। राशिद ने इससे पहले एक मिनट में कोहनी से सबसे ज्यादा ड्रिंक केन तोडऩे के साथ-साथ 1 मिनट में सिर से सहारे बोतल से सबसे ज्यादा कैप निकालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। एक मिनट में सिर के सहारे सबसे ज्यादा कच्चा नारियल तोडऩे की भी उपलब्धि वह हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - इस रहस्यमयी दैत्यकार जीव को देख चौंक गया हर कोई