अफगानिस्तान : हेरात में मस्जिद में बम विस्फोट, 29 की मौत, दर्जनों घायल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 अगस्त 2017, 08:17 AM (IST)

हेरात। अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक शिया मस्जिद में बम धमाका हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार हेरात के जवादिया मस्जिद में हुआ। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि ईरान की सीमा से सटे हेरात शहर के एक शिया मस्जिद को निशाना बनाकर धमाका किया गया है।

हेरात के अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद रफिक शिराज का कहना है कि इस धमाके में मारे गए 29 मृत लोगों के शवों अलावा सभी घायलों को यहां लाया गया है। बम धमाके में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबरों के अनुसार यह विस्फोट जवादिया मस्जिद के प्रवेश द्वार पर हुआ। अभी तक 29 लोगों के शव को बरामद किया जा चुका है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में शिया अल्पसंख्यक हैं और इन्हें कट्टर इस्लामी संगठन निशाना बनाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा दिया, जबकि दूसरे हमलावर ने मस्जिद के अंदर लोगों पर ग्रेनेड फेंका। अधिकारी के मुताबिक दोनों आतंकी मर गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा