नई दिल्ली। अपने देश में हुनरमंद व्यक्तियों की कम नहीं है। भारत के हर
कोने में कोहिनूर बसते है। आज आपको हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में
रहने वाले मुकेश थापा के बारे में बता रहे है। मुकेश थापा ने एक बाल के
ब्रश से पेंटिंग बनाकर अपनी कला से सभी को हैरान कर दिया। आपको बता दें कि
मुकेश थापा एक बाल से पेंटिंग बनाकर लिम्का बुक रिकॉर्ड, एशिया बुक
रिकॉर्ड, इंडिया बुक रिकॉर्ड, चाईना बुक ऑफ रिकॉर्ड, नेपाल रिकॉर्ड, यूनिक
वर्ल्ड रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया जैसे कई रिकॉर्ड अपने नाम कर
चुके हैं।
आपको यह जानकर ताज्जूब होाग कि मुकेश को अपनी पहली
पेंटिंग तैयार करने में करीब एक साल लग गई थी। मुकेश थापा पिछले a24 सालों
से पेंटिंग करते आ रहे हैं। कैनवस पर बनाई जाने वाली पेंटिग को पूरा करने
के लिए मुकेश ने अपनी दाढ़ी के सिर्फ एक बाल का प्रयोग किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुकेश थापा का परिचय-
मुकेश
के परिवार में उनकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मुकेश की आरंभिक
शिक्षा नर्सरी स्कूल धर्मशाला और ब्वॉयज स्कूल धर्मशाला में हुई। जिसके
बाद थापा ने पीजी कालेज धर्मशाला से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। मुकेस को
पेंटिंग का शौक उस समय पैदा हुआ जब वो छठी कक्षा में पढ़ते थे। मुकेश की
ख्वाहिश है कि वो धर्मशाला में विश्व स्तरीय आर्ट गैलरी बनाएं, जहां युवा
पीढ़ी कैनवस पर नये भारत को उतार सके।
ये भी पढ़ें - इस मंदिर में चढ़ाई जाती है चप्पलों की माला