वास्तु के इन उपाय से मिलेगी तगड़ी सैलरी और तरक्की

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 31 जुलाई 2017, 2:02 PM (IST)

हम में से ऐसे कई लोग हैं जो दिनरात मेहनत करते हैं उसके बावजूद उन्हें वो सफलता हासिल नहीं होती जिसके वो वाकई हकदार हैं। ऐसे में ये कहा जाता सकता हैं कि वास्तु दोष है जो आपकी तरक्की में बाधा पहुंचाते हैं। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जो दोष को दूर कर सकते हैं।
- कार्यालय की इमारत के लिए प्लॉट चौकोर या आयताकार होना चाहिए लेकिन आप उसे बदल नहीं सकते हैं तो आप अपनी टेबल के नीचे चौकोर आकार का कपड़ा बिछाकर अपना लैपटॉप उस पर रख सकते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

- आपके बैठने का स्थान दक्षिण पश्चिम कोने में होना चाहिए और बैठते समय उत्तर की तरफ का सामना करना चाहिए। आप अपने वर्किंग स्टेशन पर साफ-सफाई रखें।

- अपनी टेबल पर आप कछुए या अपनी ईष्टदेव की तस्वीर भी रख सकते हैं। कभी-कभी एक छोटा सा एक्यूरियम भी तरक्की के द्वार खोल देता है।


ये भी पढ़ें - धन और ऐश्वर्य के लिए करें इन पेडों की पूजा

- अगर आपको प्रोत्साहन नहीं मिलने पर गुस्सा आता है तो एक छोटा सा कैलेंडर भी टेबल पर रखिए, ये आपको गुस्सा ना आने या कम करने में मदद करेगा। क्योंकि शांत, धैर्यशाली और ईमानदार इंसान को ही लोग पसंद करते हैं और किसी भी तरक्की में इन सब गुणों का भी हाथ होता है।

ये भी पढ़ें - शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता