Song Nazm Nazm: ‘स्वीटी..’ के बाद रोमांटिक मूड में कृति-आयुष्मान

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 31 जुलाई 2017, 12:17 PM (IST)

कृति सेनन, अयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ इन दिनों लोगों के बीच काफी सुर्खियों में है, और हो भी ​क्यों न फिल्म का ट्रेलर और सॉन्ग जो काफी दमदार है। बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और पहले गाने के बाद अब फिल्म का पहला रोमांटिक ट्रैक ‘नज्म नज्म’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में आयुष्मान और कृति के बीच पनपते रोमांस को दिखाया गया है। इस गाने को आर्को ने गाया है। म्यूजिक और बोल भी आर्को के ही द्वारा हैं। इस फिल्म में कृति सेनन बिट्टी के किरदार में हैं जो बहुत ही मस्त मौला टाइप की है यानी उनका जो मन करता है वो करती हैं। जैसे कि, ब्रेक डांस करती है और वो अंग्रेजी फिल्में देखती है। ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की पूरी फिल्म बिट्टी के ईर्द-गिर्द घूमती है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इससे पहले फिल्म का पहला गीत ‘स्वीटी तेरा नाटक’ रिलीज किया गया था। और आते ही इस गीत ने सभी को अपनी धुन पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया था। ‘स्वीटी तेरा ड्रामा’ एक ऐसा गीत है, जिसे सुन कर आप दिल खोल कर नाचने पर मजबूर हो जाएंगे। अश्विनी तिवारी अय्यर फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं जो इससे पहले ‘निल बटे सन्नाटा’ का निर्देशन कर चुकी हैं।​ फिल्म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें - शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा