भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सैक्रेटरी तरुण कुमार ने कहा कि बिहार की जनता अपने आपको ठगा-सा महसूस कर रही है। उन्होंने धर्म से ऊपर उठकर भाजपा के विरोध में वोट दिया था, लेकिन अब भाजपा ही उन पर लाद दी गई है। इसलिए बिहार की जनता अपने-आपको असहाय और ठगा सा महसूस कर रही है।
तरुण कुमार रविवार को भीलवाड़ा कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक अध्यक्षों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को पोलिंग बूथ तक मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली गई है। इसमें अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की विफलताओं के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। बैठक में महासचिव रामनारायण मीणा, सचिव आरसी चौधरी, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, विक्रम वाल्मीकि, संदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, विधायक धीरज गुर्जर आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे