भारत की बढी ताकत, देश का पहला मानव रहित टैंक तैयार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 जुलाई 2017, 4:17 PM (IST)

नई दिल्ली। डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने एक मानवरहितस व रिमोट से संचालित होने वाला युद्धक टैंक तैयार किया है। डीआरडीओ ने इस मानवरहित टैंक को मंत्रा नाम दिया है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक इस टैंक को सबसे पहले नक्शल प्रभावित इलाकों में तैनात किया जाएगा, जहां नक्सलियों पर लगाम लगाने में यह टैंक हमारी मदद करेगा। हालांकि सेना अभी इस टैंक का अलग-अलग तरीकों से परीक्षण कर रही है।

इस टैंक के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो इस टैंक के तीन मोडल विकसित किए गए हैं। जिनमें से पहला मंत्रा-एस है जो जमीन पर मानवरहित निगरानी करेगा, वहीं दूसरा मंत्रा एम है जो संदिग्ध इलाकों में सुरंग का पता लगाने में सक्षम है वहीं तीसरा मंत्रा एन है जो ऐसे संदिग्ध इलाकों का पता लगाएगा जहां परमाणु या जैविक हथियारों का जोखिम हो।

डीआरडीओ के चेयरमैन एस क्रिस्‍टोफर ने बताया कि डिस्‍प्‍ले किए गए प्रोडक्‍ट से संस्‍थान की क्षमता का प्रदर्शन किया गया है। चेयरमैन ने कहा कि डीआरडीओ कुछ पुराने वेपन सिस्‍टम्स का निर्यात करना चाहती है, क्योंकि उन्होंने नए संस्करण हासिल कर लिए हैं। उन्‍होंने कहा, पुराने वर्जन कुछ देशों के लिए अच्‍छे हैं। विकास के तहत भी कुछ सिस्‍टम हैं जिनका निर्यात किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि लड़ाकू विमानों के मामलों में हम दूनिया में चौथे नम्बर पर हैं। यदि हम पांच सालों में पांच लाख करोड़ रुपये अर्जित कर लेते हैं तो हमें फंड के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे