छत्तीसगढ़ में भी ‘इंदु सरकार’ का विरोध, कई कांग्रेसी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 जुलाई 2017, 5:10 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ का विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। फिल्म को लेकर कांग्रेसियों के विरोध की आशंका पहले से थी। देवेंद्र नगर थाना प्रभारी एस.एन. अख्तर ने बताया, ‘फिल्म का विरोध करने कांग्रेसी कार्यकर्ता सिटी सेंटर मॉल पहुंचे थे। कुछ कार्यकर्ता फिल्म देखने हॉल में मौजूद थे और कुछ लोग मॉल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेसियों का नेतृत्व कर रहे रायपुर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल परिसर भेज दिया गया है।’ थाना प्रभारी ने किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विकास उपाध्याय ने कहा, ‘फिल्म ‘इंदु सरकार’ का प्रदर्शन सभी सिनेमाघरों में किया जा रहा था। शहर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन रुकवाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़ें - आइए, डालते हैं एक नज़र ....शिल्पा शेट्टी की टाॅप 10 स्टाइल और एसेसरीज

इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सिनेमाघर की सुरक्षा बढ़ा दी है।’


- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...