अक्सर करके कालेज और ऑफिस से आने के बाद बहुत तेज भूख लगती हैं,, जिस कारणवंश आप कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन रोज-रोज ऐसा करने से आप ओवर ईटिंग के शिकार बन जाते हें। कुछ लोगों को अधिक खाने की आदत होती है। जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा
प्रभाव पडा है। ओवर इटिंग से निजात पाने के लिए स्वास्थ्यप्रद और पोषक
आहार लेना शुरू करें। घर के अलावा कहीं और भोजन करना पडे, तब संतुलित आहार
पर ही जोर दें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भूख लगने पर ही खाना खाएं- शारीरिक और भावनात्मक भूख में फर्क करना सीखें। यदि अपने तत्काल खाना खाया है और पेटे में भूखके कारण खलबली भी नहीं मच रही है, तब निश्चित ही आपको भूख नहीं लगी है। इस नकली भूख का सामना करें, इस अवधि को बीत जाने दें।
ये भी पढ़ें - अनन्नास इतने सारे लाभ जानकर हो जाएगें हैरान
लालच ना करें-
जंक, फूड, कोला ड्रिंक्स, चॉकलेट्स आदि बहुत ललचाने वाले
होते हैं। किसी के आग्रह पर अधिक खाना ना खाएं। भोजन को लेकर इनकार करना भी
सीखें। अक्सर लोगों में यह भ्रांति है कि खाने के लिए किसी के पूछने पर
इनकार करना भोजन का अपमान करना है। ऐसा नहीं, क्योंकि आपके मना करने से
खाने का अपमान नहीें होता।
ये भी पढ़ें - जानें:नारियल पानी के चमत्कारी गुणों के बारे में...
डाइटिंग ना करें-
डाइटिंग ना करें, क्योंकि इससे भोजन के प्रति
लगाव बढ जाता है आप में अधिक खाने की उत्कांठा जाग्रत हो जाती है। ऐसे पोषक
आहार खोजे, जो आपको पसंद हों और संतुष्टि देते हों। डाइनिंग टेबल पर तभी
बैठें, जब खाना हो। किसी खास तरह के भोजन पर रोक ना लगाएं। क्योंकि इससे
आपमें उन्हें खाने का लालच बढेगा।
ये भी पढ़ें - संकेत जो बताएं- She Likes You...