अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद । उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र के लिये मंगलवार को आये सुप्रीम
कोर्ट के फैसले ने भूचाल ला दिया है। टीईटी की बात शिक्षामित्रों के न गले
उतर रही है और न ही पच रही है। नतीजतन न्यायलय के आदेश को अपने पक्ष का न
मानकर हजारों की संख्या में शिक्षामित्र सड़क पर उतर आये हैं। यूपी के
अधिकांश शहरों में सुबह से ही प्रदर्शन चल रहा है। इलाहाबाद मण्डल के
इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी व फतेहपुर शहर में जिला मुख्यालय पर
शिक्षामित्र एकत्रित हुये हैं। जहां जुलूस के साथ स्थानीय कार्यालय पर
प्रदर्शन किया जा रहा है। इलाहाबाद में तो हालात अधिक जटिल हो गये हैं।
यहां कयी अन्य शहरों से शिक्षामित्र व संगठन के पदाधिकारी जुटे हुये हैं।
धीरे-धीरे प्रदर्शन भी उग्र होने की दिशा में बढ रहा है। जिसे शहर का माहौल
अराजकता की ओर पहुंचना तय माना जा रहा है। फिलहाल पीएसी व आरएएफ को अलर्ट
काल कर दी गई है ।
प्रतापगढ़ में तो सड़क पर उतरे शिक्षा मित्र की वजह से इलाहाबाद फैजाबाद
मार्ग पर चक्काजाम हो गया है। जाम कई किलोमीटर लंबा लग चुका है। अम्बेडकर
चौराहे पर हज़ारो की संख्या में जुटे शिक्षामित्रों ने हटने से इन्कार कर
दिया है। यहा कानून व्यवस्था के लिये पीएसी बुलाई गई है। सड़क जाम के चलते
पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है। जाम के कारण बडे़
वाहनों का रूट बदला जा रहा है।
गौरतलब है कि यूपी में शिक्षा मित्रों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लगभग
पौने दो लाख शिक्षा मित्र प्रभावित हुये हैं। इसके बाद सुबह से अलग अलग
शहरों में शिक्षा मित्र जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पर प्रदर्शन कर रहे
हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे